छत्तीसगढ़ के 30 कॉलेज बनेंगे उत्कृष्टता केंद्र, 1.40 लाख विद्यार्थियों को इंटर्नशिप; 1295 पदों पर भर्ती की पहल

मंत्रालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में 30 महाविद्यालयों को उत्कृष्टता केंद्र बनाने, 1.40 लाख विद्यार्थियों को इंटर्नशिप से जोड़ने, 50 करोड़ के उच्च शिक्षा मिशन और 1295 पदों पर भर्ती की पहल की जानकारी दी गई।