रायगढ़ में सरकारी जमीन फर्जीवाड़े पर कापू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 52 वर्षीय विक्रेता उजीतराम गिरफ्तार

रायमेर की शासकीय भूमि को फर्जी दस्तावेजों से निजी नाम पर दर्ज कराकर बेचने के मामले में कापू पुलिस ने भूमि विक्रेता उजीतराम को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।