धनोरा में 132.69 करोड़ के विकास कार्य, 56 गांवों को स्वास्थ्य सुविधा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोंडागांव के धनोरा में 132.69 करोड़ रुपये के 49 विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन और शिलान्यास किया। 2.50 करोड़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से 56 गांवों के करीब 56 हजार लोगों को लाभ मिलेगा और 730 किसानों की उपज को कोंडानार प्रीमियम राइस ब्रांड से बाजार पहचान मिलेगी।
बेमौसम बारिश से धान नहीं बेच पाए किसानों को मिलेगा दोबारा टोकन, निरस्तीकरण के नियम भी जानें
छत्तीसगढ़ में बेमौसम बारिश या अन्य कारणों से तय तारीख पर धान नहीं बेच पाने वाले किसानों को दोबारा टोकन जारी किया जाएगा। दूसरी बार टोकन निरस्त होने पर अधिकतम टोकन सीमा में एक मौका कम हो सकता है।
जशपुर में 49 केंद्रों पर धान खरीदी जारी, 53,378 किसानों ने कराया पंजीयन; 3 नए केंद्र शुरू

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में जशपुर जिले के 49 केंद्रों पर समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी है। इस वर्ष 53,378 किसानों ने पंजीयन कराया है, जबकि कुदमुरा, कोरंगामाल और चम्पा में तीन नए केंद्र शुरू किए गए हैं।