कब्र से निकला पत्नी का शव तो खुला हत्या का राज! खाट से गिरने की कहानी गढ़ने वाला पति गिरफ्तार

जशपुर जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र में हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी को पुलिसकर्मियों के साथ दिखाती तस्वीर।
जशपुर के कुनकुरी थाना क्षेत्र में पत्नी की संदिग्ध मौत के मामले में कब्र से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया गया। रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया।