मानव तस्करी और घरेलू हिंसा पर रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला कल, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ; CM साय रहेंगे मौजूद

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की ओर से 23 नवंबर को रायपुर में मानव तस्करी और घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला होगी। राज्यपाल रमेन डेका शुभारंभ और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समापन में शामिल होंगे।