दुर्ग को 402 करोड़ की सौगात: CM साय ने 362 विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन, साइबर थाना भी शुरू
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुर्ग-भिलाई क्षेत्र में 402.12 करोड़ रुपये के 362 विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन किया। भिलाई में 35 लाख की लागत से बने रेंज साइबर क्राइम थाने और रुआबांधा पुलिस चौकी का भी उद्घाटन किया।