बिलासपुर में 60 कमरों वाला नया हाईटेक एसपी कार्यालय तैयार, थानों से होगी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग

आधुनिक पुलिस कार्यालय भवन का एआई निर्मित प्रतीकात्मक चित्र।
बिलासपुर में तीन मंजिला और 60 कमरों वाला नया एसपी कार्यालय तैयार है। भवन में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, डिजिटल रिकॉर्ड सिस्टम और फरियादियों के लिए विजिटर रूम की सुविधा होगी। 25 नवंबर को लोकार्पण की संभावना है, आधिकारिक पुष्टि बाकी है।