कोरबा में फ्लाई ऐश परिवहन की गड़बड़ी पर ताप विद्युत गृह पर 19.15 लाख की क्षतिपूर्ति

ग्राम बोईदा में अधिकृत राखड़ भराव स्थल पर 43 ट्रिप के दावे के बावजूद वास्तविक भराव नहीं मिला। संयुक्त जांच के बाद कोरबा पूर्व के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह पर 19,15,500 रुपये की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति लगाई गई।