धनोरा में 132.69 करोड़ के विकास कार्य, 56 गांवों को स्वास्थ्य सुविधा

कोंडागांव जिले के धनोरा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दौरे और विकास कार्यों से संबंधित चित्र।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोंडागांव के धनोरा में 132.69 करोड़ रुपये के 49 विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन और शिलान्यास किया। 2.50 करोड़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से 56 गांवों के करीब 56 हजार लोगों को लाभ मिलेगा और 730 किसानों की उपज को कोंडानार प्रीमियम राइस ब्रांड से बाजार पहचान मिलेगी।