जशपुर में पशु क्रूरता और अवैध परिवहन पर सख्ती, जिला पंचायत CEO ने दिए कार्रवाई के निर्देश

जशपुर में जिला पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक के दौरान जिला पंचायत सीईओ और समिति के सदस्य चर्चा करते हुए
जशपुर में जिला पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक में पशुओं के साथ अमानवीय व्यवहार और अवैध परिवहन रोकने पर चर्चा हुई। जिला पंचायत CEO अभिषेक कुमार ने संबंधित विभागों को समन्वय से कार्रवाई और पीड़ित पशुओं की देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।