कलेक्टर ने जनदर्शन में आमजनों की समस्याओं का किया निराकरण” प्राप्त आवेदनों के समयबद्ध निराकरण हेतु अधिकारियों को दिए निर्देश

जशपुर 30 जून 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने सोमवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में आम नागरिकों की समस्याएं सुनकर उनका निराकरण किया। उन्होंने जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का गंभीरतापूर्वक अवलोकन करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों से चर्चा कर प्रकरणों को प्राथमिकता के साथ निराकृत करने के निर्देश दिए।
   इसके साथ ही उन्होंने प्राप्त आवेदनों का निराकरण होने पर उसकी सूचना संबंधित व्यक्ति को अवश्य देने को कहा। जनदर्शन में कुल 23 आवेदन प्राप्त हुए।  इसमें मुख्य रूप से शाला में प्रवेश, राजस्व संबंधी मामले, भूमि विवाद, आपदा क्षतिपूर्ति प्राप्ति आदि समस्याओं के निराकरण संबंधित मामले सहित विभिन्न विषयों से संबंधित मांगें शामिल थीं।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment