एकलव्य प्रवेश परीक्षा के संबंध में बैठक संपन्न , परीक्षा के लिए जिले में बनाये गये है 09 परीक्षा केन्द्र

जशपुरनगर 28 फरवरी 2026/ अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रोरेट सभागार में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा 2026-27 के लिए बैठक हुई।
        बैठक में सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास जशपुर एवं जिला स्तरीय परीक्षा नोडल अधिकारी  श्री संजय सिंह उपस्थित थे।
          बैठक में सभी 09 परीक्षा केन्द्रों के प्रेक्षकों, केन्द्राध्यक्षों एवं मंडल संयोजको को 01 मार्च 2026 दिन रविवार प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तक होने वाली प्रवेश प्राक्चयन परीक्षा के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये, तथा परीक्षा संबंधित सम्पूर्ण कार्य शांतिपूर्वक एवं समय-सीमा में निष्पादित करने के निर्देश दिये गये । उक्त परीक्षा के लिए जिले के विकासखण्ड मुख्यालयों में 09 परीक्षा केन्द्र बनाये गये है, जिसमें 2938 विद्यार्थियों द्वारा ऑनलाईन आवेदन पंजीकृत किये गये है।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment