जशपुर: कुनकुरी जा रही यात्री बस अचानक पलटी… चार की मौत, दो दर्जन से ज्यादा यात्री थे सवार

जशपुर: जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। करडेगा से कुनकुरी की ओर जा रही एक यात्री बस दुलदुला क्षेत्र के गोडआम्बा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मिली जानकारी के अनुसार बस में करीब दो दर्जन से अधिक यात्री सवार थे। बस के पलटते ही कई यात्री उसके अंदर फंस गए। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए घायलों को बस से बाहर निकाला और प्रशासन को सूचना दी।

हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही एंबुलेंस और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया।

गंभीर रूप से घायल कुछ यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए अन्य अस्पतालों में रेफर किए जाने की भी जानकारी सामने आ रही है। फिलहाल प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment