रायगढ़: एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में भूपदेवपुर पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार

रायगढ़,। जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर सख्ती बरतते हुए रायगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर जेएसडब्ल्यू कंपनी गेट के बाहर पार्किंग से चोरी हुई मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कुर्रूभाठा निवासी रामराज सिदार (57 वर्ष) ने 4 मार्च को थाना भूपदेवपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि 28 फरवरी 2026 को वह दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक ड्यूटी के लिए जेएसडब्ल्यू कंपनी गया था। ड्यूटी पर जाने से पहले उसने अपनी मोटरसाइकिल हीरो होंडा फैशन प्लस (CG-11 BA 0652) को कंपनी गेट के बाहर पार्किंग में हैंडल लॉक कर खड़ी की थी।

रात करीब 10 बजे ड्यूटी से लौटने पर मोटरसाइकिल पार्किंग से गायब मिली। आसपास काफी तलाश करने के बावजूद बाइक का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने लगभग 40 हजार रुपये कीमत की मोटरसाइकिल चोरी होने की रिपोर्ट थाना भूपदेवपुर में दर्ज कराई। मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 31/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की।

विवेचना के दौरान पुलिस ने प्रार्थी और गवाहों से पूछताछ की तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। इसी बीच सूचना मिली कि ग्राम कुर्रूभाठा क्षेत्र में चोरी की गई मोटरसाइकिल देखी गई है। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी भूपदेवपुर उप निरीक्षक संजय नाग और उनकी टीम ने संदेही सुधांशु देहरी को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पूछताछ में आरोपी ने मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार कर लिया। आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर पुलिस ने चोरी की गई हीरो होंडा फैशन प्लस (CG-11 BA 0652) मोटरसाइकिल बरामद कर ली, जिसकी कीमत लगभग 40 हजार रुपये बताई जा रही है।

पुलिस ने आरोपी सुधांशु देहरी पिता भूगीलाल देहरी (29 वर्ष) निवासी आमापाली थाना रेंगाली, जिला झारसुगुड़ा (ओडिशा) हाल मुकाम नहरपाली थाना भूपदेवपुर, जिला रायगढ़ को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पूरे मामले की कार्रवाई में थाना प्रभारी भूपदेवपुर उप निरीक्षक संजय नाग और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। रायगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर सख्त निगरानी जारी रहेगी और ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment