जशपुर जिले के यूनिसेफ स्वयंसेवकों ने ‘नोनी जोहार’ कार्यक्रम में बढ़ाया जिले का मान…!

रायपुर के बेबीलोन होटल में यूनिसेफ (UNICEF) द्वारा आयोजित ‘नोनी जोहार’ राज्य स्तरीय कार्यक्रम में जशपुर जिले के 11 चयनित स्वयंसेवकों ने सहभागिता की। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य के 15 जिलों से आए स्वयंसेवकों ने भाग लिया। ऐसे प्रतिष्ठित मंच पर जशपुर जिले के युवाओं का चयन होना पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी फिल्म उद्योग के लोकप्रिय अभिनेता आकाश सोनी, श्री विश्व विजय सिंह तोमर (अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग), श्री नंदलाल जी (संयुक्त निदेशक, महिला एवं बाल विकास), मुंबई से आईं प्रसिद्ध अभिनेत्री स्मृति कालरा, अभिषेक सिंह (SBC Specialist, UNICEF Chhattisgarh), चेतना देसाई (Child Protection Specialist, UNICEF), लोकगायिका गरिमा दिवाकर, छत्तीसगढ़ के स्टार कलाकार श्री अनुज शर्मा एवं धरसींवा विधानसभा के माननीय विधायक सहित अनेक विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न जिलों द्वारा विषय आधारित स्टॉल लगाए गए। जशपुर जिले की टीम ने “साइबर सुरक्षा” विषय पर ‘शक्तिमान बना साइबर का हीरो’ थीम के साथ प्रस्तुति दी, जिसे राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। स्वयंसेवकों ने एक सच्ची घटना पर आधारित नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यह दर्शाया कि किस प्रकार साइबर योद्धा और जय हो वॉलंटियर के सहयोग से एक युवा की जान बचाई गई।
यह साइबर जागरूकता कार्यक्रम की जो प्रस्तुति दी गई वह जशपुर जिले के एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन और सहयोग से संपन्न हुआ।
नुक्कड़ नाटक के पहले सम्मानित शशि मोहन सिंह एसएसपी जशपुर द्वारा दी गई शुभकामनाओं को प्रोजेक्टर के माध्यम से दर्शकों के समक्ष प्रस्तुत किया गया जिसमें उन्होंने कहा कि जशपुर जिले से साइबर योद्धा के रूप में कार्य कर रहे युवाओं का प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में चयनित होना हम सभी के लिए गर्व का विषय है।
जशपुर जिले से जिला समन्वयक सुश्री शालिनी गुप्ता, विकासखंड समन्वयक गुरुदेव प्रसाद एवं पंकज यादव सहित स्वयंसेवक नेहा, रिंटा, सविता, अनुरूप, गोपाल, गुलसन, रितेश राज, आशुतोष, धनसिंह एवं विकास ने सक्रिय भूमिका निभाई।
इस अवसर पर धनसिंह ने ‘शक्तिमान’ का रूप धारण कर आमजन को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।
यह कार्यक्रम जशपुर जिले के युवाओं की सक्रियता, रचनात्मकता और सामाजिक प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण बना।
संपूर्ण कार्यक्रम में यूनिसेफ एग्रीकोन फाऊंडेशन,एलाइंस फॉर बिहेवियर चेंज सभी का विशेष योगदान रहा आयोजक समिति ने बहुत ही भव्य एवं सुंदर आयोजन कर प्रदेश के युवाओं को एक सुंदर मंच प्रदान किया एवं उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने का बहुत ही अच्छा अवसर दिए।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment