विधायक संग ग्रामीणों ने कुर्रोग में आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत किया ग्राम भ्रमण, जनप्रतिनिधियों के संग मिलकर विधायक ने ग्रामीणों से मिलकर बनाई ग्राम विकास की समग्र योजना….

जशपुर, 23 सितंबर 2025/ ग्रामों के समग्र विकास के लिए आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत जिले के सभी ग्रामों में ग्राम भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत मंगलवार को बगीचा विकासखण्ड के ग्राम कुर्रोग में आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत ग्राम भ्रमण कार्यक्रम में सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं विधायक पत्थलगांव गोमती साय भी शामिल हुईं। इस अवसर पर उनके साथ सरपंच कुर्रोग लकूराम, जनप्रतिनिधि दीपक नागेश, बीएमटी एलएस केरकेट्टा, सचिव अनूप साय, रोजगार सहायक गणेश यादव समेत आदि सहयोगियों एवं ग्रामीणों ने भ्रमण में हिस्सा लिया। इस दौरान सभी ने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनके मन की बात जानी, उनके गांव को उनके सपनों सा विकसित ग्राम बनाने के लिए ग्रामीणों से उनके सुझाव जाने। उन्होंने ग्राम के विकास के लिए नक्शा निर्माण के संबंध में जानकारी लेते हुए नक्शे को भविष्य की जरूरतों के अनुसार तैयार करने और सभी सुविधाओं को विकसित करने हेतु योजना निर्माण करने के निर्देश दिए।
       उल्लेखनीय है कि आदि कर्मयोगी योजनांतर्गत ग्राम स्तर पर योजना निर्माण के बाद जनपद पंचायत एवं जिला स्तर पर ग्राम विकास योजना का निर्माण होगा। इसके बाद इन योजनाओं का आगामी ग्राम सभा में अनुमोदन कराकर उसके अनुसार ग्रामों में विकास कार्य किये जायेंगे।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment