जशपुरनगर, 19 दिसंबर 2055/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज ग्राम सालियाटोली, विकासखंड कुनकुरी पहुंचे। हेलीपैड पर विधायक श्रीमती गोमती साय और रायमुनी भगत, श्री गुरुपाल भल्ला, पूर्व संसदीय सचिव श्री भरत साय, नगर पालिका अध्यक्ष जशपुर श्री अरविंद भगत, भरत सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, कृष्ण कुमार राय, मुकेश शर्मा, पार्षद अमन शर्मा, श्री सुनील कुमार राय, आईजी श्री दीपक कुमार झा, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशिमोहन सिंह सहित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। हेलीपैड पर ढोल और नगाड़ो के साथ नर्तक दलों ने उत्साहपूर्वक नृत्य प्रस्तुत कर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया और स्वागत के साथ कार्यक्रम स्थल तक लेकर गए।




