जशपुर : बिसोड़ी क्लस्टर में वजन त्यौहार आयोजित, 75 बच्चों व गर्भवती महिलाओं का किया गया वजन परीक्षण

जशपुर, 10 फरवरी 2026/ मंगलवार को बिसोड़ी क्लस्टर में वजन त्यौहार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत क्लस्टर बिसोड़ी के अंतर्गत आने वाले पांच आंगनबाड़ी केंद्र—बिसोड़ी, तुंतटोली, शीशाटोली, खांधीटोली एवं पहाड़टोली को शामिल किया गया।

क्लस्टर बिसोड़ी में कुल 108 पंजीकृत बच्चों में से 75 बच्चों का वजन परीक्षण किया गया। इसके साथ ही कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं का भी वजन तौला गया, ताकि पोषण स्तर की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जा सके।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड पंच श्रीमती सोहबाई बाई, सक्रिय महिला स्व-सहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती गायत्री बाई, सामाजिक युवा कार्यकर्ता श्री राजेन्द्र राम, उप स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी श्रीमती यमुना सिंह उपस्थित रहीं।
इसके अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कुमारी संगीता बाई, श्रीमती सरिता सिंह, श्रीमती आसारी बाई, श्रीमती उमा भगत, श्रीमती प्रमिला बाई सहित आंगनबाड़ी केंद्र की सभी सहायिकाएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी कार्यक्रम में शामिल हुए।

आयोजन के माध्यम से बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं के पोषण स्तर पर विशेष ध्यान देते हुए स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment