BREAKING NEWS
जशपुर: दिव्यांग बच्चों के लिए 1.77 करोड़ से आवासीय विद्यालय का भूमिपूजन, 2.28 करोड़ का ई-ट्रैक भी बनेगा तेंदूपत्ता शाखकर्तन एवं अग्नि सुरक्षा पर कार्यशाला आयोजित ,वैज्ञानिक शाखकर्तन एवं वनाग्नि रोकथाम की दी गई जानकारी मुख्यमंत्री की पहल से जिले  में सुदृढ़ हुई स्वास्थ्य सेवाएँ ,विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता से जिलेवासियों को मिली बड़ी राहत जशपुर: पिंकी मुद्रा लोन से बनी आत्मनिर्भर : स्व सहायता समूह की महिलाओं के लिए बनी प्रेरणा मुख्यमंत्री ने नव चयनित खनि निरीक्षकों को प्रदान किया नियुक्ति पत्र, ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करने का दिया संदेश ऊर्जा विभाग के सचिव डॉ. रोहित यादव ने पत्रकारों से साझा की विभागीय उपलब्धियां मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने श्रीमती कुसुम सिन्हा को दी श्रद्धांजलि कलेक्ट्रेट का अफसर बनकर रचा था जाल… दो युवकों से 4.35 लाख की ठगी, आरोपी गया जेल जशपुर: मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत सिक्योरिटी गार्ड कोर्स का निःशुल्क प्रशिक्षण, आवासीय सुविधा सहित प्लेसमेंट सुनिश्चित मुख्यमंत्री श्री साय से आईएमए के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात देशसेवा का संकल्प और सफलता की उड़ान: मुंगेली की सुप्रिया सिंह बनी लेफ्टिनेंट ,मुख्यमंत्री श्री साय ने किया सम्मानित, राज्य का नाम रोशन करने पर दी बधाई एवं शुभकामनाएं मुख्यमंत्री ने “विशाल सतनाम सद्भाव पदयात्रा”  का किया शुभारंभ डिजिटल किसान किताब और ऋण पुस्तिका का शुभारंभ ,पारदर्शी और तकनीक-सक्षम राजस्व व्यवस्था की ओर ऐतिहासिक कदम सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा कोरिया महोत्सव का शुभारंभ: जिलेवासियों को 156 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात जशपुर: नवगुरुकुल से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ीं कुनकुरी की नेहा खाखा जशपुर: एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के नेतृत्व में गौ तस्करी पर प्रहार, लोदाम व सिटी कोतवाली क्षेत्र से 95 गौवंश बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार जशपुर: हिस्से की रकम मांगना पड़ा भारी… पिता ने बेटे को जिंदा जलाने की कोशिश ,पिता-माता व भाई गिरफ्तार जशपुर: सारुडीह में स्कॉर्पियो-बुलेट से खतरनाक स्टंट, एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर MV एक्ट के तहत कार्रवाई
जशपुर: शासकीय विद्यालय के व्याख्याता दीपक तिग्गा निलंबित, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश ,बच्चों को बाइबिल बांटने संबंधी वायरल खबर के बाद बड़ी कार्रवाई…
मुख्यमंत्री ने झुमका जलाशय में बोटिंग और वाटर स्पोर्ट  सुविधाओं का किया अवलोकन, ओपन थिएटर का किया लोकार्पण सुदूर अंचलों के श्रद्धालुओं को मिला अयोध्या धाम का सौभाग्य, मुख्यमंत्री ने कहा — यही जनसेवा की प्रेरणा रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने परीक्षार्थियों को दिया आत्मविश्वास का संदेश, कहा—हौसले के साथ दें परीक्षा जशपुर: बिहान अंतर्गत स्व-सहायता समूहों के लिए 18 से 27 फरवरी तक जनपद स्तर पर बैंक मेला जशपुर: कलेक्टर रोहित व्यास ने जनदर्शन में सुनी 36 आवेदनों की समस्याएँ, समयबद्ध निराकरण के निर्देश जशपुर: मुद्रा लोन से आत्मनिर्भर बनीं बुढाडांड की प्रीति गुप्ता, सालाना 2.50 लाख की आय जशपुर: गम्हरिया स्कूल (NH-43) के समीप सड़क हादसा, स्कूटी व पिकअप में टक्कर ,तीन नाबालिग घायल, एक रांची रेफर… पढ़िए पूरी खबर जशपुर: सिंगिबहार पुल के पास कार दुर्घटनाग्रस्त, 6 श्रद्धालु सुरक्षित — चालक को झपकी आने से हुआ हादसा मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने भगवान राजीव लोचन एवं कुलेश्वरनाथ महादेव मंदिर में की पूजा अर्चना रायगढ़ में महापौर श्री जीवर्धन चौहान से भेंट के दौरान मुख्यमंत्री ने किया जनादेश का स्मरण

तेंदूपत्ता शाखकर्तन एवं अग्नि सुरक्षा पर कार्यशाला आयोजित ,वैज्ञानिक शाखकर्तन एवं वनाग्नि रोकथाम की दी गई जानकारी

जशपुरनगर, 19 फरवरी 2026/ तपकरा परिक्षेत्र स्थित रेस्टहाउस में तेंदूपत्ता शाखकर्तन तथा वर्तमान अग्नि सीजन को दृष्टिगत रखते हुए अग्नि सुरक्षा विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य ग्रामीणों, वन प्रबंधन समिति के सदस्यों एवं वन विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को तेंदूपत्ता के वैज्ञानिक एवं सुरक्षित शाखकर्तन की विधि तथा वनाग्नि की रोकथाम के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, प्रबंधकों एवं विभागीय अधिकारियों ने तेंदूपत्ता संग्रहण की महत्ता, वन संरक्षण तथा ग्रामीणों की आजीविका के मध्य संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता पर अपने विचार व्यक्त किए।
     कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व संसदीय सचिव श्री भारत साय एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद पंचायत फरसाबहार की अध्यक्ष श्रीमती हेमंती साय, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती दुलारी सिंह, जनपद सदस्य श्रीमती दुर्गावती नायक, तपकरा सरपंच श्रीमती सविता जायसवाल, श्री दिलीप कुमार साहू, श्री कपिल सिंह, श्री अजय शर्मा एवं श्री नटवर मूंदड़ा उपस्थित रहे। इसके अलावा वन प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, परिक्षेत्र अधिकारी, उप प्रबंधक, वनरक्षक, फंडमुंशी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्य अतिथि श्री भारत साय ने अपने संबोधन में कहा कि तेंदूपत्ता संग्रहण ग्रामीणों की आजीविका का एक महत्वपूर्ण साधन है। यदि इसका वैज्ञानिक पद्धति से शाखकर्तन एवं संग्रहण किया जाए तो वन संरक्षण और रोजगार दोनों का संतुलन बनाए रखा जा सकता है। उन्होंने वनाग्नि की रोकथाम में ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता को अत्यंत आवश्यक बताते हुए सभी से सजग रहने की अपील की।
     कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही प्रशिक्षु आईएफएस सुश्री यशस्वी मौर्य ने तेंदूपत्ता शाखकर्तन की वैज्ञानिक तकनीकों, शाखा काटते समय पौधों को क्षति से बचाने की सावधानियों, निर्धारित समय-सीमा के पालन तथा गुणवत्तापूर्ण संग्रहण की प्रक्रिया की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। साथ ही उन्होंने वर्तमान अग्नि सीजन को ध्यान में रखते हुए जंगल में आग लगने के प्रमुख कारणों, उससे होने वाले पारिस्थितिक एवं आर्थिक नुकसान तथा आग से बचाव के व्यावहारिक उपायों से ग्रामीणों को अवगत कराया।
उप प्रबंध संचालक श्री शैलेंद्र कुमार अंबष्ट एवं उप वनमंडलाधिकारी श्री आशीष कुमार आर्य ने तेंदूपत्ता शाखकर्तन कार्य को निर्धारित समयावधि एवं मानक संचालन प्रक्रिया के अनुरूप करने पर बल दिया तथा वनाग्नि की रोकथाम के लिए सामूहिक सहभागिता को आवश्यक बताया। कार्यशाला में उपस्थित सभी ग्रामीणों एवं सदस्यों से अपील की गई कि वे शाखकर्तन के दौरान किसी भी प्रकार से आग का उपयोग न करें, सूखे पत्तों या कचरे में आग लगाने से बचें तथा किसी भी संदिग्ध अग्नि घटना की सूचना तत्काल वन विभाग को दें, ताकि समय रहते आग पर नियंत्रण कर वन संपदा की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment