जशपुर, 28 मई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जिले में संचालित सुशासन तिहार 2026 अभियान के अंतर्गत दुलदुला विकासखंड के ग्राम कस्तूरा में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।
जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जुदेव ने 6 हितग्राहियों को मुख्यमंत्री पेंशन योजना के स्वीकृति आदेश वितरित किए। लाभान्वित हितग्राहियों में ग्राम जामपानी के मोहन प्यारे, रामकृष्ण, लाल मोहन राम, रामेश्वर राम, सुखदेव राम और तेजू राम शामिल हैं। वहीं हितग्राही मनीष कुमार राम को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की स्वीकृति प्रदान की गई।
इसी प्रकार शिविर में 8 हितग्राहियों को श्रम कार्ड भी वितरित किए गए। इनमें रायडीह की लक्ष्मी बाई, विनीता खाखा, कमला बाई, देवनाथ यादव, सुमन एक्का, मुक्ति खाखा, मनपति बाई तथा ग्राम कोरना की मंदिका शामिल हैं।
शिविर के दौरान अधिकारियों ने शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र हितग्राहियों को अधिक से अधिक लाभ दिलाने पर जोर दिया।