सुशासन तिहार 2026 : अमडीहा शिविर में मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान ,39 मेधावी विद्यार्थियों को उच्च अंक प्राप्त करने पर किया गया पुरस्कृत

जशपुरनगर, 28 मई 2026/ सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित शिविरों में आमजनों की समस्याओं के निराकरण, हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित करने के साथ-साथ क्षेत्र की प्रतिभाओं को सम्मानित कर प्रोत्साहित भी किया जा रहा है। इसी क्रम में फरसाबहार विकासखंड के अमडीहा में 27 मई को आयोजित सुशासन शिविर में 16 ग्रामों अमडीहा, बाम्हनमारा, जबला, जामबहार, घुमरा, बांसाझाल, पुराईनबंध, समडमा, केरसई, कोहपानी, लठबोरा, साजबहार, सिंगीबहार, सुंडरू, तपकरा एवं उपरकछार के ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए। शिविर में शिक्षा विभाग द्वारा केंद्रीकृत परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कक्षा पांचवीं एवं आठवीं में संकुल स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं तथा विकासखंड फरसाबहार में कक्षा दसवीं एवं बारहवीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को जनप्रतिनिधियों द्वारा पुरस्कार एवं प्रशस्ति देकर सम्मानित किया गया।
     अमडीहा शिविर अंतर्गत कुल 10 संकुल शामिल रहे, जिनमें 6 हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल संचालित हैं। इनमें से कुल 39 मेधावी विद्यार्थियों को उच्चतम अंक प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। संकुल केंद्र पुराईनबंध से कक्षा पांचवीं में दामिनी पैंकरा एवं प्रफुल यादव, कक्षा आठवीं में मधुरिमा सिंह तथा कक्षा दसवीं में सपना पैंकरा को सम्मानित किया गया। संकुल केंद्र साजबहार से कक्षा पांचवीं में इलबीन कुजूर एवं कक्षा आठवीं में पायल पैंकरा को सम्मान मिला। संकुल केंद्र जामबहार से कक्षा पांचवीं में नोबिना खेस्स तथा कक्षा आठवीं में मोनिका सोरेन को सम्मानित किया गया। वहीं संकुल केंद्र सुंडरू से कक्षा पांचवीं में प्रियंका चौहान एवं नेहा मांझी, कक्षा आठवीं में लक्की मांझी, अनिवेश खाखा एवं लक्ष्मी यादव तथा कक्षा दसवीं में पूर्णिमा यादव एवं अश्विन्ता खाखा को सम्मानित किया गया। संकुल केंद्र केरसई से कक्षा पांचवीं में अंशदीप मिंज एवं शेफाली मिंज, कक्षा आठवीं में भारती पैंकरा, कक्षा दसवीं में भारती चौहान तथा कक्षा बारहवीं में अंजू कुमारी साहू को पुरस्कृत किया गया। संकुल केंद्र लठबोरा से कक्षा पांचवीं में माही नाग एवं नंद किशोर तथा कक्षा आठवीं में अमिता डनसेना को सम्मानित किया गया।
       इसी प्रकार संकुल केंद्र सिंगीबहार से कक्षा पांचवीं में दिव्या पैंकरा, कक्षा आठवीं में आमिषा खेस्स एवं कक्षा दसवीं में वर्षा को सम्मान मिला। संकुल केंद्र तपकरा से कक्षा पांचवीं में नमन कुमार गुप्ता एवं आशा चौधरी, कक्षा आठवीं में स्वज्ञा स्वरमिता वैष्णव एवं अक्षरा गुप्ता, कक्षा दसवीं में अल्पना मांझी एवं सुयश गुप्ता तथा कक्षा बारहवीं में जानसी जांगड़े एवं अमीषा टोंप्पो को सम्मानित किया गया। संकुल केंद्र अबिरा से कक्षा पांचवीं में योगानंद यादव एवं कक्षा आठवीं में सत्यवती पैंकरा को तथा संकुल केंद्र समडमा से कक्षा पांचवीं में नयन डनसेना एवं करन डनसेना तथा कक्षा आठवीं में अनुराग गुप्ता को सम्मानित किया गया। पुरस्कार प्राप्त विद्यार्थियों को उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पालकों, शिक्षकों एवं ग्रामीणों ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुलारी सिंह, विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव श्री भरत साय, जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती संध्या सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉ. अजय शर्मा, श्री कपिलेश्वर सिंह, मुख्यमंत्री के निज सहायक श्री भजन साय सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment