जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार ने नोडल अधिकारियों को आश्रम-छात्रावासों के निरीक्षण के दिए निर्देश

जशपुर। जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन, मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन सहित सभी लंबित आवेदनों की गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों को प्रकरणों का गंभीरता और प्राथमिकता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान जिला पंचायत सीईओ ने जिले के आश्रम-छात्रावासों के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों को नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए। साथ ही निरीक्षण के बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन प्रतिवेदन जमा करने के लिए भी कहा गया।

मुख्यमंत्री घोषणाओं और निर्माण कार्यों की समीक्षा

समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री की घोषणाओं से संबंधित कार्यों की भी विस्तार से समीक्षा की गई। जिला पंचायत सीईओ ने मंगल भवन, सामुदायिक भवन, सीसी रोड, सांस्कृतिक भवन, खेल मैदान, मिनी स्टेडियम सहित अन्य प्रगतिरत निर्माण कार्यों की जानकारी ली और कार्यों की प्रगति पर नियमित निगरानी रखने के निर्देश दिए।

बैठक में सभी एसडीएम, जनपद पंचायतों के सीईओ एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment