स्व-सहायता समूह से बदली अंजू यादव की तकदीर, बनीं लखपति दीदी

जशपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्व-सहायता समूहों के माध्यम से आजीविका और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसी पहल ने कुनकुरी की रहने वाली अंजू यादव के जीवन में भी सकारात्मक बदलाव लाया है।

कभी आर्थिक परेशानियों से जूझ रहीं अंजू यादव को परिवार की जरूरतें पूरी करने और आय का स्थायी साधन जुटाने में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। ऐसे समय में स्व-सहायता समूह से जुड़ना उनके जीवन में बदलाव की एक नई शुरुआत बना।

समूह के माध्यम से अंजू यादव को ऋण प्राप्त हुआ, जिसका उपयोग उन्होंने बकरी पालन के साथ-साथ फैंसी दुकान शुरू करने में किया। मेहनत और लगन से उन्होंने अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाया, जिससे उनकी आमदनी में लगातार वृद्धि हुई और परिवार को आर्थिक मजबूती मिली।

मेहनत की कमाई से बनाया पक्का मकान, खरीदा वाहन

आज अंजू यादव न केवल अपने परिवार की जरूरतें बेहतर तरीके से पूरी कर रही हैं, बल्कि अपनी मेहनत और आय से उन्होंने खुद का पक्का मकान बनवाया और एक वाहन भी खरीदा। आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में बढ़ता उनका सफर अब अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा बन रहा है।

स्व-सहायता समूह से मिले अवसर और अपनी मेहनत के बल पर अंजू यादव की आजीविका एवं आर्थिक स्थिति में उल्लेखनीय सुधार आया है। जीवन में आए इस सकारात्मक बदलाव के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति तहेदिल से आभार व्यक्त करते हुए सरकार की जनकल्याणकारी पहल का स्वागत किया।

अंजू यादव की सफलता यह दर्शाती है कि सही अवसर, आर्थिक सहयोग और निरंतर मेहनत के साथ महिलाएं न केवल अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकती हैं, बल्कि आत्मनिर्भरता की नई मिसाल भी कायम कर सकती हैं।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment