बालाजी जन कल्याण समिति द्वारा आयोजित जशपुर गरबा महोत्सव का समापन बड़ा ही शानदार रहा इस वर्ष गरबा करने वाले प्रतिभागी बहुत सी उत्साही नजर आए और जशपुर में समिति द्वारा आयोजित गरबा का आनंद लेते रहे एवं माता की भक्ति में लीन रहे 9 दिनों तक चले इस आयोजन में शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्र से भी लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया बालाजी जन कल्याण समिति द्वारा आयोजित जशपुर गरबा महोत्सव का यह वर्ष लगातार 21वां वर्ष था जिसमें 800 प्रतिभागियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था और प्रतिदिन सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार दिया गया इस आयोजन में जशपुर की जानी-मानी म्यूजिकल ग्रुप बालाजी म्यूजिकल कि ग्रुप एवं खगेश कुमार सारथी के ग्रुप के द्वारा शानदार संगीत के माध्यम से गरबा कराया गया



पहली बार जशपुर में विश्व स्तरीय कवियों का आगमन हुआ
दशहरे के शुभ अवसर पर पहली बार जशपुर में दशहरे के दूसरे दिन भारत देश के विश्व स्तरीय चार कवियों का आगमन हुआ जिनको सह सम्मान बालाजी जनकल्याण समिति के कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वागत करते हुए नगर में उत्साह के साथ प्रवेश कराया श्री दिनेश बावरा मुंबई से श्री एहसान कुरैशी मुंबई से श्री रोहित शर्मा मुंबई से तथा पद्मिनी शर्मा दिल्ली से जशपुर में अपनी कविता पढ़ने के लिए लोगों को हंसाने के लिए उपस्थित हुए तथा बहुत बेसब्री से जशपुर वासियों को इनका इंतजार था इस स्तर के कवियों का पहली बार बालाजीजनकल्याण समिति के मंच पर आगमन हुआ था उनके शानदार स्वागत को देखते हुए सभी कवियों ने समिति का एवं जशपुर वासियों का सादर अभिवादन किया और बताया कि जैसा स्वागत जशपुर में हम सबका हुआ है भारत के किसी भी कोने में हमारा स्वागत ऐसा नहीं हुआ जशपुर सच में लाजवाब है और यहां के लोग बहुत ही शानदार हैं
🙏बारिश के बीच रात भर हंसी के ठहाके लगते रहे
बालाजी जनकल्याण समिति द्वारा आयोजित विराट कवि सम्मेलन में जैसे ही मंच पर समस्त कवियों का आगमन हुआ समस्त जशपुर वासी खड़े होकर के तालियों के साथ उनका स्वागत किया सबसे पहले कविता पढ़ने के लिए मंच पर श्री दिनेश बावरा जी हिंदुस्तान के विख्यात कवि और एक्टर जिन्होंने लाफ्टर चैलेंज सावधान इंडिया लव इंडिया लव जैसे टीवी कार्यक्रमों में अपनी शानदार प्रस्तुति दी है उनकी कविता के प्रस्तुति हुई उन्होंने कहा कि मैं जशपुर दूसरी बार आया हूं तब के जशपुर में और आज के जशपुर में जमीन आसमान का फर्क है पहले लोग कवि सम्मेलन को अधिक नहीं जानते थे लेकिन आज जिस स्तर के भीड़ में आप इस कवि सम्मेलन को सुनने आए हैं मैं आप सब जशपुर वासियों को सादर नमन करता हूं प्रणाम करता हूं और समिति का ही बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं इसके बाद उनके कविताओं पर और व्यंग्य पर साथ ही चुटकुलों पर लोग हंसने पर मजबूर हुए तथा दूसरे नंबर पर हमारे हिंदुस्तान के मशहूर स्टैंड अप कॉमेडियन जो लाफ्टर चैलेंज 2005 के उपविजेता रहे श्री एहसान कुरैशी जी का आगमन मंच पर हुआ और उन्होंने लोगों के सामने कॉमेडी का ऐसा शमा बांधा कि लोग अपने स्थान से खड़े होकर उनका स्वागत किया एहसान कुरैशी जी ने कहा की बालाजी जन कल्याण समिति ने इतने प्यार से हमको बुलाया कि हम मुंबई से चलकर जशपुर आ गए और जशपुर इतना खूबसूरत है हम कभी नहीं भूलेंगे एहसान कुरैशी जी ने कहा कि इस स्थान पर भगवान बालाजी की असीम कृपा है और अभी पूरे 9 दिन देवी का जस गीत के माध्यम से पूजा पाठ हुआ तथा लोग माता का आराधना किया और आज इस मंच पर एक मुसलमान कवि को आप लोगों ने बुलाकर के हिंदुस्तान की बेहतरीन एकता का परिचय दिया है इसके लिए बालाजी जन कल्याण समिति और जशपुर वासियों का मैं जिंदगी भर आभारी रहूंगा इनके प्रस्तुति के बाद मंच पर पद्मिनी शर्मा जी का आगमन हुआ और उन्होंने हिंदुस्तान की बेटियों के ऊपर बेहतरीन कविता का पाठ किया तथा उपस्थित माता बहनों को भारतीय नारी होने का गर्व का एहसास दिलाया अंत में श्री रोहित शर्मा जी का मंच पर आगमन हुआ और उन्होंने अपने कविताओं के माध्यम से सभी लोगों को खूब हंसाया गुदगुदाया और जशपुर वासियों की ढेर सारी तारीफ की
🙏कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए
इस कार्यक्रम का जशपुर वासियों को बहुत बेसब्री से इंतजार था इसमें बारिश के बीच लोगों का उत्साह चरम पर था कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर वरिष्ठ भाजपा नेता श्री कृष्ण कुमार राय एवं पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन उपस्थित रहे तथा साथ ही अध्यक्ष बालाजी जन कल्याण समिति पंडित मनोज शर्मा का मिश्र उपस्थित रहे श्री कृष्ण कुमार राय ने कहा की जशपुर बहुत ही सौभाग्यशाली है की बालाजी जन कल्याण समिति जैसी सामाजिक संस्था जशपुर में कार्य कर रही है यह हम जशपुर वासियों के लिए गर्व का विषय है और आज जशपुर पर प्रसिद्ध कवियों का आगमन हुआ है जशपुर वासी ऐसी कार्यक्रम का इंतजार करते हैं और समस्त कवियों का जशपुर की ओर से उन्होंने अभिवादन किया और ढेर सारी शुभकामनाएं दी साथी पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन जी ने कहा जशपुर हमेशा से गौरवपूर्ण कार्य करता आया है और बालाजी जन कल्याण समिति द्वारा आयोजित प्रत्येक कार्यक्रम का स्तर बड़ा ही भव्य होता है साथ ही इनकी व्यवस्थाएं सुसज्जित होती है प्रत्येक कार्यक्रम में प्रशासनिक सहयोग इनको प्राप्त होता रहेगा और जशपुर वासी निश्चित होकर के अपने समस्त त्यौहार मान सकते हैं और समस्त कार्यक्रम का आनंद ले सकते हैं समस्त कवियों का जशपुर आने पर उन्होंने अभिवादन किया और सबको धन्यवाद दिया
🙏म्यूजिकल लाइव सूखा हुआ आयोजन
कवि सम्मेलन के पश्चात छत्तीसगढ़ की जाने-माने कलाकार और जयपुर किसान खादीशा लाइव म्यूजिकल शो का आयोजन हुआ जिसमें बॉलीवुड एवं छत्तीसगढ़ के बेहतरीन गीतों के साथ लोग घूमने पर विवश हुए तथा बारिश के बीच में भी लोग गीतों और संगीतों का आनंद लेते रहे
प्रजकों के हुआ सम्मान
बालाजी चंद्र समिति द्वारा आयोजित जशपुर गरबा महोत्सव एवं विराट कवि सम्मेलन के कार्यक्रम में जयपुर के विभिन्न प्रायोजकों ने इस कार्यक्रम में सहयोग प्रदान किया था उन समस्त प्रजकों का बालाजी जन कल्याण समिति की ओर से स्मृति चिन्ह देखकर के सम्मानित किया गया विदित हो कि प्रतिवर्ष सभी प्रायोजक बालाजी जन कल्याण समिति को प्रत्येक कार्यक्रम में सहयोग प्रदान कर कर रहे हैं और कार्यक्रम के सफल बना रहे हैं
कार्यक्रम की सफलता के लिए दी बधाई
कार्यक्रम के अंत में बालाजी जन कल्याण समिति के अध्यक्ष मनोज शर्मा का मिश्र के द्वारा समस्त जयपुर वासियों को समस्त कवि गणों को एवं म्यूजिकल ग्रुप के सभी कलाकारों को धन्यवाद दिया गया कि आपने समस्त कार्यक्रम में अपना तोड़ने सहयोग दिया है साथ ही समस्त अतिथियों का एवं प्रायोजकों का धन्यवाद ज्ञापित किया किसी प्रकार अपनी उपस्थिति और आशीर्वाद बालाजी जन कल्याण समिति कोहमेशा बनाए रखें ताकि हम सभी आगे चलकर और भी अच्छे-अच्छे कार्यक्रम जाजपुर वीडियो के सामने प्रस्तुत करते रहे कार्यक्रम में विशेष सहयोग श्री संजय अग्रवाल जी का रहा तथा बालाजीजन कल्याण समिति के समस्त महिला कार्यकर्ता गौतम झा दलित साहू राकेश मिश्रा प्रतीक श्रीवास्तव यशवंत स्वर्णकार शुभम कोट रवि भगत मनोज गौतम आशीष सतपति अनुभव सिंह विक्की ठाकुर अमन सिंह अमन गुप्ता राजू गुप्ता अजय कुशवाहा नकुल साहू कमलेश्वर सारथी उमेश साहू सभी ने अपना बहुमूल्य सहयोग कार्यक्रम में दिया तथा दिन रात एक करके कार्यक्रम को सफल बनाएं इसके लिए अध्यक्ष के द्वारा सभी का आभार प्रदर्शन किया गया तथा उनकी योगदान के लिए इनको सम्मानित किया गया
कार्यक्रम का सफल संचालन
नवरात्रि गरबा महोत्सव 2025 में लगातार 9 दिनों तक एवं विराट कवि सम्मेलन म्यूजिकल नाइट के समस्त कार्यक्रमों का मंच पर सफल संचालन बालाजी जनगणना समिति के कार्य करता है एवं जयपुर की जाने माने एंकर संतोष स्वर्णकार प्रतीक श्रीवास्तव एवं मनोज गौतम जी के द्वारा किया गया




















