जशपुर में अनोखा पहल: बगीचा के इस पंचायत में अब महीने में दो मंगलवार लगेगा सरपंच जनदर्शन ” ग्रामीण करेंगे सीधा संवाद, समस्याओं का त्वरित होगा निराकरण …. पढ़िए पूरी खबर

जशपुर बगीचा:- घोघर ग्रामवासियों के लिए एक शानदार पहल घोघर के सरपंच श्री बहादुरशेखर ने लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए एक बेहतरीन कार्यक्रम की शुरुआत की है सरपंच जनदर्शन”।
अब किसी को भी अपनी छोटी या बड़ी समस्या लेकर कहीं भटकना नहीं पड़ेगा पंचायत स्तर पर होगी सबकी समस्या पर समाधान।



सरपंच जनदर्शन की मुख्य बातें:

समस्याओं का समाधान: सरपंच जी स्वयं लोगों की शिकायतें, सुझाव या मांगें सुनेंगे। और त्वरित कार्रवाई भी करेंगे समस्याओं को सुनकर जल्द से जल्द समाधान के लिए गंभीरता से विचार करते हुए, संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल संज्ञान लेने और निर्धारित समय सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने को कहा जाएगा।
सीधा संवाद: आम नागरिक अपनी शिकायत, सुझाव या मांग से संबंधित आवेदन सीधे सरपंच के समक्ष प्रस्तुत कर सकेगा।
कार्यक्रम विवरण:
विवरण  जानकारी….
सरपंच जनदर्शन कार्यक्रम
स्थान ग्राम पंचायत भवन, घोघर
समय दोपहर 1:00 बजे से |
तिथि महीने में दो मंगलवार |
वहीं इस सम्बंध में घोघर पंचायत के उपसरपंच जगेश्वर यादव ने कहा विकासखंड बगीचा का पहला ग्राम पंचायत यह घोघर ग्राम पंचायत के लिए गर्व की बात है कि यह पहल, हमारे जिला जशपुर के विकास खंड बगीचा का पहला ग्राम पंचायत है जहाँ सरपंच जनदर्शन शुरू होने जा रहा है।


समस्त ग्रामवासियों से अनुरोध है कि इस पहल का लाभ उठाएं और अपनी समस्याओं के निराकरण में सहयोग करें। साथ ही सभी पंच गण ग्रामीण जन भी सरपंच जनदर्शन के दिल खोल के स्वागत करते हुए सरपंच का सराहनीय कदम बताया।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment