कलेक्टर श्री व्यास के निर्देश पर अन्य राज्यों से अवैध रूप से परिवहित धान पर कार्रवाई जारी , राजस्व और खाद्य विभाग की संयुक्त कार्रवाई में सिमडेगा से आ रही  300 बोरी अवैध धान जप्त….

जशपुरनगर, 10 नवंबर 2025/ राज्य शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी 15 नवम्बर से प्रारंभ किए जाने का निर्णय लिया गया है। इसके मद्देनज़र कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने जिले में अन्य राज्यों से अवैध रूप से परिवहित एवं संग्रहित धान पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं।
    निर्देशों के परिपालन में जिला प्रशासन सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। जिले की सीमाओं पर अवैध धान की आवक रोकने हेतु 21 चेकपोस्ट स्थापित किए गए हैं। इसी क्रम में दुलदुला तहसील के अंतर्गत राजस्व एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए झारखंड राज्य के सिमडेगा जिले से अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे 300 बोरी धान को जप्त किया है।
     जानकारी के मुताबिक दुलदुला तहसीलदार श्री राहुल कौशिक एवं खाद्य निरीक्षक की टीम ने रात्रिकालीन गश्त के दौरान ग्राम रूसू करसाई जिला सिमडेगा,झारखंड से कुनकुरी की ओर जा रहे एक मज़दा वाहन को सपघरा चेकपोस्ट के समीप रोककर जांच की। जांच के दौरान वाहन में अवैध रूप से परिवहन किया जा रहे 300 बोरी धान पाया गया, जिसे तत्काल जप्त कर करडेगा पुलिस चौकी में सुपुर्द किया गया। उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पूर्व ही पत्थलगांव विकासखंड के पालीडीह क्षेत्र में भी प्रशासन द्वारा अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे लगभग 200 क्विंटल धान को जप्त किया गया था।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment