बगीचा में आयोजित मुद्रा एवं बैंक क्रेडिट मेला में 94 महिला समूहों को एक करोड़ 50 लाख 50 हजार का बैंक लोन स्वीकृत , 59 महिलाओं को 59 लाख रुपये के मुद्रा लोन की स्वीकृति

जशपुरनगर, 14 नवंबर 2025/ राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ के अंतर्गत विकासखंड बगीचा में विगत दिवस मुद्रा एवं बैंक क्रेडिट मेला का  आयोजन किया गया। इस अवसर पर त बैंक 94 स्व सहायता समूहों का एक करोड़ 50 लाख 50 हजार एवं 59 हितग्राहियों को व्यक्तिगत रूप से 59 लाख रुपए का मुद्रा लोन की स्वीकृति प्रदान की गई ।
       कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला मुख्य अतिथि जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गायत्री नागेश थी। विशिष्ट अतिथि के रूप में  श्री अरविंद गुप्ता , जनपद सदस्य श्रीमती सविता नागेश , दिनेश्वरी केरकेट्टा, एलडीएम  श्री वाल्टर भेंगरा ,जिला कार्यक्रम प्रबंधक वित्तीय समावेशन श्री अमीन खान, जिला प्रमुख साधन श्री अखिल प्रसन्ना सेठ, जनपद पंचायत बगीचा से अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रमेश सोरी, विकासखंड परियोजना प्रबंधक बिहान श्री रंगेश साहू ,सह. वि.वि अधिकारी श्री मिशेल खलको , क्षेत्रीय समन्वयक टिपेंदर यादव, अलमा कुजूर, सभी बैंकों से ब्रांच मैनेजर ,पीआरपी, एफएलसीआरपी सहित बिहान की 360 महिलाएं उपस्थित रही।
    कार्यक्रम में आए अतिथियों ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया और बैंक अधिकारियों ने समूहों को वित्तीय साक्षरता एवं बैंकिंग प्रक्रियाओं की जानकारी प्रदान की।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment