ऑनलाइन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु तिथि निर्धारित , विद्यार्थियों द्वारा ऑनलाइन आवेदन  की प्राप्ति तिथि 30 नवम्बर 2025

जशपुरनगर 14 नवम्बर 2025/* सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, आईटीआई, महाविद्यालय, विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, एवं पॉलिटेक्निक कॉलेज आदि के प्राचार्य, संस्था प्रमुख, छात्रवृत्ति प्रभारी एवं उनमें अध्ययनरत्  अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों जो विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रृत्ति की पात्रता रखते है को सूचित किया गया है कि शिक्षा सत्र वर्ष 2025-26 हेतु  ऑनलाइन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कक्षा 12वीं से उच्चतर) के पंजीयन स्वीकृति एवं वितरण की कार्यवाही  http://postmatricschlarship-cg-nic-in  पर ऑनलाईन किया जाना है। जिसके अंतर्गत विभाग द्वारा ऑनलाइन आवेदन, प्रस्ताव एवं स्वीकृति वर्ष 2025-26 हेतु तिथि निर्धारित की गई है। विद्यार्थी द्वारा ऑनलाइन आवेदन नवीन एवं नवीनीकरण प्राप्ति तिथि 30 नवम्बर 2025 तक है। इसी तरह स्वीकृति एवं डिसबर्स हेतु शासकीय संस्था के लिए 15 दिसम्बर एवं अशासकीय के लिए 20 दिसम्बर 2025 निर्धारित की गई है। संभावित भुगतान की तिथि 31 दिसम्बर 2025 है। 
             विद्यार्थियों को अनके आधार सीडेड बैंक खाते में भुगतान 07 कार्य दिवस में प्राप्त होगा। निर्धारित तिथियों के पश्चात् शिक्षा सत्र 2025-26 की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति ऑनलाईन आवेदन हेतु पोर्टल बंद कर दिया जावेंगा एवं ड्राफ्ट प्रपोजल एवं सेक्शन ऑडर लॉक करने का अवसर भी प्रदान नही किया जायेगा। निर्धारित तिथि तक कार्यवाही पूर्ण नहीं करने पर संबंधित संस्थाओं के विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित रह जाते है, तो इसके लिए संस्था प्रमुख स्वतः जिम्मेदार होंगे।
              छात्रवृत्ति हेतु अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विद्यार्थियों के पालक की आय-सीमा 2.50 लाख प्रतिवर्ष, अन्य पिछड़ा वर्ग हेतु आय-सीमा 1.00 लाख प्रतिवर्ष होगा। इसके साथ ही दस्तावेजों में सक्षम अधिकारी द्वारा जारी स्थाई जाति प्रमाण-पत्र, छ.ग. का मूल निवास प्रमाण-पत्र, विद्यार्थी के अध्ययनरत् पाठयक्रम के विगत वर्ष का परीक्षा परिणाम प्रस्तुत करना होगा।
           पीएफएमएस के माध्यम से आधार सीडेड बैंक खाते में पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति का भुगतान किया जा रहा है। इसलिए सभी विद्यार्थी अपने सक्रिय एवं आधार सीडेड बैंक खाता नम्बर की ही प्रविष्टि ऑनलाईन आवेदन करते समय सुनिश्चित करेंगें। वर्ष 2025-26 अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को एनएसपी पोर्टल से वन टाईम ट्रॉजेक्शन प्राप्त करना आवश्यक है। इस हेतु राज्य छात्रवृत्ति पोर्टल में प्रदाय निर्देशों का अवलोकन किया जा सकता है। वर्ष 2025-26 में नवीन संस्था के संस्था प्रमुख एवं संस्था के छात्रवृत्ति प्रभारी आई एन ओ किया जाना अनिवार्य होगा।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment