ग्राम पंचायत सन्ना में भगवान बिरसा मुंडा जी की जन्मजयंती पर जनजातीय गौरव दिवस का हुआ आयोजन” उनके योगदानों को किया गया याद….!

जशपुर सन्ना:- भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती के अवसर पर जशपुर जिले के ग्राम पंचायत सन्ना में जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन किया गया । भगवान बिरसा मुंडा और शहीद वीर नारायण सिंह की छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

अतिथियों ने भगवान बिरसा मुंडा के योगदान को याद करते हुए उन्हें किया नमन का माल्यार्पण किया गया।  इस बीच सचिव गणेश यादव ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पाती का भी वाचन किया ।

उल्लेखनीय है कि भगवान बिरसा मुंडा के 150 जयंती पर आयोजित जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात से जिले में जनजातीय क्षेत्रों के विकास हेतु वर्चुअली 129.15 करोड़ से अधिक की लागत के विकासकार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन और शिलान्यास किया। है ।


सरपंच ग्राम पंचायत सन्ना अरविंद कुजूर ने अपने उद्बोधन में भगवान बिरसा मुंडा के अद्वितीय संघर्ष और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में उनका योगदान अमूल्य है, जो आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने शहीद वीर नारायण सिंह सहित अनेक आदिवासी महानायकों के बलिदान को नमन किया और देश की एकता व अखंडता के लिए सभी को एकजुट रहने का आह्वान किया।

इस दौरान , सन्ना मंडल अध्यक्ष आनंद यादव, सन्ना सरपंच अरविंद कुजूर, सचिव गणेश यादव, जनपद सदस्य अनुपम तिर्की , हरिशंकर यादव, पूर्व सरपंच दिलकुमार भगत, ग्राम पंचायत प्रतिनिधि के साथ ग्रामवासी मौजूद रहे ।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment