मत्स्य कृषक एन.एफ.डी.पी. पोर्टल पर पंजीयन कराकर ले सकते हैं मत्स्य विभाग के योजनाओं का लाभ

जशपुरनगर 08 दिसम्बर 2025/ मछली पालन विभाग अंतर्गत् संचालित राज्य पोषित योजनाओं एवं प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समद्धि का लाभ पाने के लिए मत्स्य कृषकों का एनएफडीपी पोर्टल में पंजीयन कराना अनिवार्य है। जिसके लिये सीएससी के माध्यम से या स्वयं से एनएफडीपी पोर्टल पर समिति, समूह, व्यक्ति मछली पालन से जुड़े सदस्य वेबसाईट में पंजीयन करा सकते हैं। सीएससी के माध्यम से पंजीकृत होने पर सीएससी संचालकों को 20 रूपये एवं हितग्राहियों को 80 रूपये प्राप्त होंगे।
             पंजीयन के संबंध में विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी से जानकारी प्राप्त की जा सकती है। पंजीयन की जानकारी प्राप्त करने के लिए पत्थलगांव विकासखण्ड के सहायक मत्स्य अधिकारी श्री रविशंकर मो.नं. 9244520073, कुनकुरी एवं दुलदुला विकासखण्ड के सहायक मत्स्य अधिकारी कु. शीला मिंज मो.नं. 7746839457,जशपुर विकासखण्ड के मत्स्य निरीक्षक कु. इन्द्राणी साह मो.नं. 9827890842,  श्री अभिनीत कुमार सिंह मो.नं. 7999565025, श्री अरविन्द डनसेना मो.नं. 9887299753, कांसाबेल विकासखण्ड के मत्स्य निरीक्षक कु० अम्बिका पैंकरा मो.नं. 8224835485 फरसाबहार विकासखण्ड के मत्स्य निरीक्षक कु. श्वेता प्रधान मो. नं. 7247071600 से सम्पर्क कर सकते है। एनएफडीपी पोर्टल में पंजीयन हेतु आधार लिंक मोबाईल नंबर एवं बैंक खाता होना आवश्यक है।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment