Big Breaking Jashpur: जशपुर से मरंगी चलने वाली चांदनी बस पलटी , शराब के नशे में था चालक , बड़ा हादसा … पढ़िए पूरी खबर

*जशपुरनगर, 12 जनवरी 2026 —जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है यहां आज रात एक बड़ा हादसा टल गया।

आज रात करीब साढ़े नौ बजे चांदनी बस, जो जशपुर से मरंगी की ओर चलती है, बगीचा के सन्ना के खैरा पाठ मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। किसी को गंभीर चोट नहीं लगी है।घटना के बाद चालक मौके से फरार बताया जा रहा है

बताया जा रहा है कि बस में एकांबा निवासी कुछ लोग सवार थे, जो बगीचा थाना क्षेत्र के करमा में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। शादी के बाद वापस लौटते समय बस का चालक शराब के नशे में धुत था, जिसकी वजह से बस खैरा पाठ मोड़ पर नियंत्रण खो बैठी और पलट गई। बस में 50 से 60 यात्री सवार थे , घटना में एक युवती के पैर में चोट लगी है जिसे सन्ना अस्पताल भेजा गया है । बस में सवार सभी यात्री एकबा के बताए जा रहे हैं ।



हादसे के बाद सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकल आए। ठंड के मौसम में वे वहीं पर आग जलाकर बैठे हैं और कुछ यात्रियों को उनके रिश्तेदारों या निजी वाहनों से घर भेजा जा रहा है।

बस में सवार यात्रियों ने बताया कि चालक ने शराब पी रखी थी, लेकिन किसी ने उसे रोकने की कोशिश नहीं की। कुछ यात्रियों ने बताया कि चालक ने बस शुरू करने से पहले ही शराब पी थी और बस चलाते समय भी उसकी आंखें लाल थीं और बोलने में भी दिक्कत हो रही थी।

बगीचा थाना क्षेत्र के लोगों ने बताया कि यह बस अक्सर शादी-समारोहों में लोगों को ले जाने के लिए उपयोग की जाती है। लेकिन सुरक्षा के लिए कोई व्यवस्था नहीं होती है।

इस हादसे के बाद बगीचा थाना क्षेत्र के लोगों ने मांग की है कि बसों में शराब पीकर ड्राइविंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और बसों में सुरक्षा के लिए व्यवस्था की जाए।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment