अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक महेश्वर गेस्ट हाउस में संपन्न — रेजांगला कलश यात्रा और समाज संगठन पर जोर

अंबिकापुर, 13 जनवरी 2026 —
अंबिकापुर में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को महेश्वर गेस्ट हाउस में आयोजित की गई। बैठक में समाजहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर गहन चर्चा की गई।

बैठक में आगामी रेजांगला कलश यात्रा के आयोजन को सफल बनाने तथा यादव समाज के संगठन को और अधिक सशक्त एवं मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक में शामिल होने वाले प्रमुख लोगों में राजेश कुमार यादव (राजपुर), मनीराम यादव (अंबिकापुर), बालगोविंद यादव (सरधापाठ), जयकांत यादव (अंबिकापुर), राजकुमार यादव (अंबिकापुर), धनीराम यादव (अंबिकापुर), श्यामधारी यादव (वादफनगर), सुखलाल यादव (बगीचा), श्री रामाश्रय यादव (विश्रामपुर), सागर यादव (बगीचा), अर्जुन यादव (बगीचा), पीताम्बर यादव (बगीचा), राधेश्याम यादव (अंबिकापुर), संतोष कुमार यादव (अंबिकापुर), गुलाब यादव (अंबिकापुर), राजकिशोर यादव (अंबिकापुर), जयप्रकाश यादव (अंबिकापुर), रामकृपा यादव (पंड्रापाठ), गणेश यादव (गायबुडा), हरिशंकर यादव (पंड्रापाठ), लालचंद्र यादव (अंबिकापुर), सत्यनारायण यादव (मैनपाट), परमेश्वर यादव (मैनपाट), बोध प्रसाद यादव (नवापारा), रामकेवल यादव (पेंड्रा), सुदामा यादव (अंबिकापुर), श्रवण यादव (पोकसरी), कमलेश प्रसाद यादव, सुशील यादव, संतलाल यादव, घनश्याम यादव, कमला प्रसाद यादव, देवधारी यादव, मोतीलाल यादव, मोहन यादव, बालदेव यादव (बगीचा), पुरंदर राम यादव सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि संगठन को मजबूत कर समाज को नई दिशा और गति प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि संगठित प्रयासों से यादव समाज की आने वाली पीढ़ियां सामाजिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनेंगी।

बैठक में समाज के सर्वांगीण विकास के लिए एक ठोस कार्ययोजना तैयार की गई, जिसे भविष्य में चरणबद्ध तरीके से लागू करने का निर्णय लिया गया। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment