LIVE UPDATES :
जशपुर : थाना बगीचा क्षेत्र में गंभीर अपराध का खुलासा, मुख्य आरोपी सहित सहयोगी गिरफ्तार अंतरिक्ष संगवारी कार्य्रकम में जशपुर ने देखा अंतरिक्ष विज्ञान का महासंगम , ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला से रूबरू हुए जिले के 10 हजार विद्यार्थी अंतरिक्ष से जनजीवन तक: जशपुर में गगनयात्री शुभांशु शुक्ला ने देखा ग्रामीण पर्यटन का जीवंत स्वरूप , देशदेखा के केरेगांव होम-स्टे में आदिवासी संस्कृति और पारंपरिक व्यंजनों से हुए अभिभूत रायगढ़ : हाईवे पर पुलिस की नजर पड़ते ही बेकाबू हुई स्कॉर्पियो, पलटते ही खुली डीजल चोरी गैंग की परतें जशपुर : बगिया में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आगमन, हेलीपैड पर हुआ आत्मीय स्वागत

जशपुर: सन्ना में गरिमामय वातावरण में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वाँ गणतंत्र दिवस

सन्ना/जशपुर। संपूर्ण देश के साथ-साथ सन्ना क्षेत्र में भी 77वाँ गणतंत्र दिवस ग्राम पंचायत सन्ना के नेतृत्व में हर्षोल्लास, उत्साह एवं देशभक्ति के भाव के साथ गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस पावन अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से संविधान, लोकतंत्र और राष्ट्रीय एकता के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया।

इस दौरान ग्राम सन्ना में आयोजित मुख्य समारोह में ग्रामवासियों को आदिवासी संस्कृति की पहचान माने जाने वाले पारंपरिक अंग वस्त्र गमछा भेंट कर सम्मानित किया गया, जो ग्राम की सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक समरसता एवं आपसी सौहार्द का प्रतीक रहा।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर सन्ना हाईस्कूल परिसर में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जहाँ स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीत, नृत्य, भाषण एवं समूह प्रस्तुतियों के माध्यम से देशप्रेम का संदेश दिया गया। विद्यार्थियों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया और संपूर्ण परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया।



कार्यक्रम के दौरान अल्पसंख्यक विभाग की ओर से शिक्षा, अनुशासन एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विभिन्न बच्चों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ग्राम सरपंच एवं वरिष्ठ नागरिक श्री रामस्वरूप यादव के करकमलों से बच्चों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए, जिससे सम्मान प्राप्त करने वाले बच्चों में उत्साह एवं आत्मविश्वास का संचार हुआ।

इसके साथ ही सन्ना क्षेत्र के सरस्वती शिशु मंदिर, मिडिल स्कूल एवं अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भी विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं। विद्यार्थियों द्वारा दिए गए प्रेरणादायी भाषणों ने उपस्थित जनसमूह को संविधान के मूल्यों तथा राष्ट्र निर्माण की जिम्मेदारियों का स्मरण कराया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में गणतंत्र दिवस के ऐतिहासिक एवं संवैधानिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संविधान देश की एकता, अखंडता और समानता का सशक्त आधार है। उन्होंने विद्यार्थियों से संविधान के मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष श्री आनंद यादव, वरिष्ठ नागरिक श्री रामस्वरूप यादव, सेवानिवृत्त कर्मचारीगण, श्रीमती काजल राय, श्री शंकर गुप्ता, ग्राम सरपंच श्री अरविंद कुजूर, पत्रकार शिवकुमार यादव , श्री मणिभूषण पाठक, श्री अरविंद बरवा सहित सन्ना क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य एवं शिक्षकगण, स्कूली छात्र-छात्राएँ तथा हजारों की संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों एवं नागरिकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय सहभागिता निभाई और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

समारोह शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसके माध्यम से सन्ना क्षेत्र में देशभक्ति, सांस्कृतिक गौरव एवं सामाजिक एकता का संदेश प्रभावी रूप से प्रसारित हुआ।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment