LIVE UPDATES :
जशपुर : थाना बगीचा क्षेत्र में गंभीर अपराध का खुलासा, मुख्य आरोपी सहित सहयोगी गिरफ्तार अंतरिक्ष संगवारी कार्य्रकम में जशपुर ने देखा अंतरिक्ष विज्ञान का महासंगम , ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला से रूबरू हुए जिले के 10 हजार विद्यार्थी अंतरिक्ष से जनजीवन तक: जशपुर में गगनयात्री शुभांशु शुक्ला ने देखा ग्रामीण पर्यटन का जीवंत स्वरूप , देशदेखा के केरेगांव होम-स्टे में आदिवासी संस्कृति और पारंपरिक व्यंजनों से हुए अभिभूत रायगढ़ : हाईवे पर पुलिस की नजर पड़ते ही बेकाबू हुई स्कॉर्पियो, पलटते ही खुली डीजल चोरी गैंग की परतें जशपुर : बगिया में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आगमन, हेलीपैड पर हुआ आत्मीय स्वागत

रायगढ़ : पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी आखिर पकड़ाया, एक महीने से था फरार

रायगढ़, 02 फरवरी 2026 /वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में रायगढ़ पुलिस द्वारा महिला एवं नाबालिगों के विरुद्ध अपराधों पर लगातार सख्त रुख अपनाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना पुसौर पुलिस ने नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ के गंभीर मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता ने थाना पुसौर में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया था कि वह अपनी सहेली के साथ प्रतिदिन स्कूटी से स्कूल आती-जाती थी। इसी दौरान एक युवक लगातार उसका पीछा करता और अश्लील इशारे करता था, जिसे वह अनदेखा करती रही।

घटना दिनांक 27 दिसंबर 2025 की है, जब पीड़िता अपनी सहेली के साथ बाजार जा रही थी। इसी दौरान आरोपी उनके पास पहुंचा और मोबाइल नंबर मांगने लगा। मना करने पर आरोपी ने बालिका का बायां हाथ पकड़कर उसके साथ छेड़छाड़ की। बालिका के विरोध करते ही आरोपी मौके से फरार हो गया।

पीड़िता की शिकायत पर थाना पुसौर में अपराध क्रमांक 351/2025 के तहत धारा 75(2), 78(1) भारतीय न्याय संहिता एवं 12 पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। घटना के बाद से आरोपी लगातार गिरफ्तारी से बचने के लिए छिपता फिर रहा था।

थाना प्रभारी पुसौर श्री रामकिंकर यादव द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। इसी दौरान आज आरोपी के अपने गांव में मौजूद होने की सूचना प्राप्त हुई, जिस पर पुलिस टीम ने त्वरित दबिश देकर उसे हिरासत में ले लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनोज कुमार खड़िया, पिता स्वर्गीय उत्तम खड़िया, उम्र 20 वर्ष, निवासी पुसौर के रूप में हुई है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

एसएसपी का स्पष्ट संदेश

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने कहा कि
“नाबालिगों के विरुद्ध अपराध अत्यंत गंभीर श्रेणी में आते हैं। ऐसे मामलों में कानून के तहत कड़ी सजा का प्रावधान है। पुलिस पूरी संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्यवाही सुनिश्चित करेगी। सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि महिला एवं नाबालिगों से जुड़े मामलों में आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर समयसीमा में चालान न्यायालय में प्रस्तुत किया जाए।”

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment