जशपुर : जनदर्शन में पहुँची आम लोगों की आवाज़, अपर कलेक्टर ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

जशपुरनगर, 02 फरवरी 2026।
जिला कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू ने आम नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएँ और मांगें सुनीं। उन्होंने प्राप्त आवेदनों का गंभीरतापूर्वक अवलोकन करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रकरण का निराकरण समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाए।

अपर कलेक्टर श्री साहू ने कहा कि जनदर्शन का उद्देश्य आमजन को त्वरित राहत देना है, इसलिए यह सुनिश्चित किया जाए कि आवेदकों को उनके आवेदन पर की गई कार्यवाही की जानकारी समय पर उपलब्ध कराई जाए। इससे नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान की स्थिति स्पष्ट रूप से ज्ञात हो सकेगी।

उन्होंने विशेष रूप से जनसुविधाओं से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्रवाई करने पर जोर दिया। अपर कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनदर्शन में प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए उनका शीघ्र समाधान सुनिश्चित करें।

आज आयोजित जनदर्शन में कुल 40 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें प्रमुख रूप से राजस्व संबंधी प्रकरण, स्वच्छता एवं साफ-सफाई, अधोसंरचना निर्माण, आजीविका उन्नयन तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने से जुड़े आवेदन शामिल रहे।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment