जशपुर : वेटलैंड सिर्फ जलाशय नहीं, जीवन का आधार— नीमगांव जलाशय से दिया गया संरक्षण का संदेश , जैव विविधता, जल संरक्षण और आजीविका में समुदाय की भूमिका पर हुआ संवाद

जशपुरनगर, 03 फरवरी 2026/ विश्व वेटलैंड दिवस के अवसर पर नीमगांव जलाशय परिसर में प्रशिक्षण कार्यशाला एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं, जबकि वनमंडलाधिकारी जशपुर श्री शशि कुमार ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

कार्यक्रम की शुरुआत वेटलैंड के संरक्षण, संवर्धन और उन्हें स्वस्थ बनाए रखने की सामूहिक शपथ के साथ की गई। इस दौरान उपस्थित जनसमुदाय को वेटलैंड के पारिस्थितिकीय महत्व, जैव विविधता संरक्षण, जल संरक्षण तथा स्थानीय आजीविका में इनके योगदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यशाला के दौरान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से वेटलैंड की स्वच्छता बनाए रखने, प्लास्टिक कचरे से होने वाले दुष्प्रभावों और जलाशयों को प्रदूषण से मुक्त रखने का संदेश प्रभावी ढंग से दिया गया। नाटक के जरिए जल संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया गया, जिसे ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने सराहा।

इसके पश्चात नीमगांव जलाशय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए साफ-सफाई की।

कार्यक्रम में अधिकारी-कर्मचारियों के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि, विद्यालयों के लगभग 100 छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। अंत में अतिथियों ने वेटलैंड संरक्षण को सतत प्रयास के रूप में आगे बढ़ाने तथा भविष्य में भी इस तरह के जागरूकता और संरक्षणात्मक कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment