LIVE UPDATES :
जशपुर : थाना बगीचा क्षेत्र में गंभीर अपराध का खुलासा, मुख्य आरोपी सहित सहयोगी गिरफ्तार अंतरिक्ष संगवारी कार्य्रकम में जशपुर ने देखा अंतरिक्ष विज्ञान का महासंगम , ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला से रूबरू हुए जिले के 10 हजार विद्यार्थी अंतरिक्ष से जनजीवन तक: जशपुर में गगनयात्री शुभांशु शुक्ला ने देखा ग्रामीण पर्यटन का जीवंत स्वरूप , देशदेखा के केरेगांव होम-स्टे में आदिवासी संस्कृति और पारंपरिक व्यंजनों से हुए अभिभूत रायगढ़ : हाईवे पर पुलिस की नजर पड़ते ही बेकाबू हुई स्कॉर्पियो, पलटते ही खुली डीजल चोरी गैंग की परतें जशपुर : बगिया में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आगमन, हेलीपैड पर हुआ आत्मीय स्वागत

धान खरीदी: किसानों के हित में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर अतिरिक्त दो दिवस धान खरीदी की व्यवस्था

रायपुर, 03लड़ फरवरी 2026/ प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत देते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर राज्य सरकार ने धान खरीदी की अवधि में दो अतिरिक्त दिवस की व्यवस्था की है। इस निर्णय के तहत अब पात्र किसान 05 एवं 06 फरवरी 2026 तक धान विक्रय कर सकेंगे।

मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार यह अतिरिक्त अवसर तीन श्रेणियों के किसानों को प्रदान किया गया है। इनमें वे किसान शामिल हैं, जिन्होंने 10 जनवरी 2026 के बाद टोकन हेतु आवेदन किया था, लेकिन जिनका सत्यापन समय पर नहीं हो सका। इसके अलावा वे किसान भी इस सुविधा का लाभ ले सकेंगे, जिन्होंने 10 जनवरी के बाद आवेदन किया और सत्यापन के उपरांत उनके पास धान की उपलब्धता पाई गई।

साथ ही ऐसे किसान, जिन्हें 28, 29 एवं 30 जनवरी 2026 को टोकन तो प्राप्त हुआ था, किंतु किसी कारणवश निर्धारित तिथि पर धान विक्रय नहीं कर पाए थे, उन्हें भी अब अतिरिक्त दो दिन का अवसर मिलेगा।



किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए शासन ने संबंधित अधिकारियों को बारदाना, हमाल एवं अन्य आवश्यक संसाधनों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं।

राज्य सरकार का यह फैसला किसानों के प्रति उसकी संवेदनशीलता और उनकी उपज के सुरक्षित, सुचारु एवं समयबद्ध विक्रय को लेकर प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment