जशपुरनगर, 04 फरवरी 2026/ भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष विजय आदित्य सिंह जूदेव के प्रथम जशपुर आगमन को लेकर जिले में जबरदस्त उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर 05 फरवरी 2026, गुरुवार को जिलेभर में भव्य स्वागत रैली, बाइक रैली एवं सम्मान समारोहों का आयोजन किया जा रहा है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार स्वागत यात्रा की शुरुआत प्रातः 09:30 बजे लवाकेरा से होगी। इसके बाद क्रमशः तपकरा (10:30 बजे), फरसाबहार (12:00 बजे), दोकड़ा (01:30 बजे), बगिया (02:00 बजे) एवं कुनकुरी (03:00 बजे) में स्वागत एवं उद्बोधन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कुनकुरी प्रवास के दौरान हनुमान टेकरी में पूजा-अर्चना, श्री अटल परिसर तथा स्वर्गीय श्री दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। इसके पश्चात जूदेव प्रतिमा से कुनकुरी बस स्टैंड तक भव्य स्वागत रैली निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता शामिल होंगे।
दोपहर पश्चात स्वागत काफिला चरईडाइ (04:15 बजे), पतराटोली (04:25 बजे), बालाछापर (04:45 बजे) एवं गम्हरिया (05:00 बजे) पहुँचेगा, जहाँ स्वागत समारोह एवं बाइक रैली का आयोजन प्रस्तावित है।
जशपुर नगर में आगमन पर स्व. श्री दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा, भगवान बालाजी मंदिर, माँ काली मंदिर तथा महाराजा चौक स्थित श्री राजा विजय भूषण सिंह जूदेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम संपन्न होगा।
सायं 06:00 बजे बस स्टैंड जशपुर में स्वागत एवं उद्बोधन के पश्चात बस स्टैंड से भाजपा कार्यालय तक पदयात्रा निकाली जाएगी, जिसके साथ कार्यक्रम का समापन होगा।
इस भव्य आयोजन का नेतृत्व भा.ज.यु.मो. वृषभ गोपाल कश्यप एवं विकास राजा सोनी कर रहे हैं। आयोजकों ने जिलेभर के भाजपा कार्यकर्ताओं, युवा साथियों एवं आम नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इसे ऐतिहासिक बनाने की अपील की है।
























