जशपुर जिले में उर्वरक नियंत्रण कक्ष का गठन, किसानों को निर्धारित दर पर खाद उपलब्ध कराने और कालाबाजारी- जमाखोरी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश ,शिकायत के लिए जारी हुए हेल्पलाइन नंबर

जशपुरनगर, 03 अप्रैल 2026। जिले के किसानों को निर्धारित दर पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक समय पर उपलब्ध कराने और उर्वरक की कालाबाजारी, जमाखोरी तथा अधिक कीमत पर विक्रय जैसी अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं।

संचालक कृषि छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के तहत् अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्ति एवं फर्म के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी के परिपालन में कृषि विभाग द्वारा जिले में उर्वरक नियंत्रण कक्ष का गठन किया गया है।

उप संचालक कृषि द्वारा गठित इस नियंत्रण कक्ष का उद्देश्य उर्वरकों के सुचारू वितरण को सुनिश्चित करना, अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण रखना तथा किसानों से प्राप्त शिकायतों का त्वरित निराकरण करना है।

नियंत्रण कक्ष की प्रभारी के रूप में सहायक संचालक कृषि श्रीमती पंझाबाई पैंकरा को नियुक्त किया गया है, जिनका मोबाइल नंबर 9669845600 है। वहीं, सहायक सांख्यिकी अधिकारी सुश्री लीला प्रधान (मो. 9009513846) को उप प्रभारी बनाया गया है।

इसके अलावा वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी (मो. 9406660385) को नियंत्रण कक्ष सहायक नियुक्त कर शिकायतों का पंजीयन एवं जानकारी देने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कंप्यूटर ऑपरेटर श्री हरिशंकर बरेठ (मो. 7974284032) को रिकॉर्ड संधारण का कार्य सौंपा गया है।

प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि उर्वरक से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या या शिकायत होने पर वे नियंत्रण कक्ष में संपर्क कर सकते हैं, जिससे त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।


Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment