जशपुर, 04 अप्रैल 2026। पंडरापाठ मंडल में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिलाध्यक्ष आदरणीय राजकुमार विजय आदित्य सिंह जूदेव का प्रवास कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों के लिए अत्यंत प्रेरणादायी रहा। इस दौरान उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों से प्रेरित होकर संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने हेतु आयोजित मंडल स्तरीय कार्यक्रम में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका एवं विचारधारा के विस्तार पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के अंत्योदय एवं एकात्म मानववाद के सिद्धांतों को आत्मसात करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना ही संगठन का मूल उद्देश्य है।
विशेष बात यह रही कि राजघराने से संबंध रखने के बावजूद राजकुमार विजय आदित्य सिंह जूदेव ने कार्यक्रम के उपरांत गांव में ही आम नागरिक की तरह रात्रि विश्राम किया। उनका यह सादगीपूर्ण एवं आत्मीय व्यवहार कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच भाईचारे एवं समानता का संदेश देता है। उन्होंने सभी के साथ सहजता से समय व्यतीत कर संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और कार्यकर्ताओं के प्रति आत्मीय भाव को प्रदर्शित किया।
इस दौरान डीडीसी गेंदबिहारी सिंह, मंडल अध्यक्ष देवलाल भगत, पूर्व मंडल अध्यक्ष हरिशंकर यादव, उपसरपंच दिलीपचंद यादव, अशोक यादव एवं सर्व यादव समाज के जिलाध्यक्ष जुगनू यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं युवा उपस्थित रहे। सभी ने इस अवसर को अपने लिए गर्व एवं सौभाग्य का विषय बताते हुए जूदेव के सरल एवं प्रेरणादायी व्यक्तित्व की सराहना की।




















