जशपुर में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस सादगी से मनाया गया, ध्वजारोहण कर कार्यकर्ताओं ने दोहराई प्रतिबद्धता

जशपुरनगर, 06 अप्रैल 2026। भाजपा का 47वां स्थापना दिवस सोमवार को जिला मुख्यालय जशपुर सहित जिले के सभी मंडलों में सादगीपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने ध्वजारोहण कर संगठन के प्रति अपनी निष्ठा और प्रतिबद्धता दोहराई।

जिला भाजपा कार्यालय राधाकांत भवन में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय के नेतृत्व में ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

हालांकि जशपुर के पूर्व विधायक जागेश्वर राम भगत के आकस्मिक निधन के चलते स्थापना दिवस पर प्रस्तावित अन्य सभी कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया गया। शोक के कारण आयोजन को बेहद सादगी के साथ सीमित रूप में आयोजित किया गया।

ध्वजारोहण कार्यक्रम में जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, बलरामपुर जिला संगठन प्रभारी ओमप्रकाश सिन्हा, नगरपालिका अध्यक्ष अरविंद भगत, मंगलनाथ सिंह, संतोष सिंह, राजकपूर भगत, रूपेश सोनी, फैजान सरवर खान, शरद चैरसिया, देवधन नायक, मुकेश सोनी, नेहरू सिंह, रोपण राम, सतीश गोस्वामी, आशु राय, दीपक गुप्ता, दीपू मिश्रा, कंचन बैरागी, नीतू गुप्ता, शैलेन्द्री यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment