जशपुर: सन्ना में महिला मोर्चा की बैठक सम्पन्न: जिलाध्यक्ष पिंकी गुप्ता के आगमन से कार्यकर्ताओं में उत्साह ,भाजपा कार्यालय में हुई बैठक ,संगठन मजबूती पर जोर…!

जशपुर/ सन्ना, 07 अप्रैल 2026। भारतीय जनता पार्टी सन्ना मंडल के भाजपा कार्यालय में आज महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती पिंकी गुप्ता के सन्ना आगमन के अवसर पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जो सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, महिला भागीदारी एवं आगामी गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती पिंकी गुप्ता ने कहा कि संगठन की रीढ़ कार्यकर्ता होते हैं और महिला मोर्चा की भूमिका इसमें अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

इस दौरान जिला महामंत्री शारदा प्रधान, दुलदुला जनपद सदस्य मेनका बेसरा, जनपद पंचायत सदस्य रश्मिता तुरी, सन्ना मंडल अध्यक्ष आनंद यादव, महिला मोर्चा सन्ना मंडल अध्यक्ष सविता गुप्ता ने भी अपने विचार रखते हुए संगठन विस्तार एवं महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया।

बैठक में वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता रामस्वरूप यादव, शंकर गुप्ता, ईयूनाथ यादव, मोनी पाठक, जितेंद्र ताम्रकार सहित क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिलाएं एवं सक्रिय भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

बैठक के अंत में कार्यक्रम को सफल बनाने एवं संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने हेतु विभिन्न जिम्मेदारियां कार्यकर्ताओं को सौंपी गईं।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment