जशपुरनगर 20 अप्रैल 2026/* राज्य स्तरीय प्रशिक्षण संस्थान रायपुर के उप संचालक श्री अवनि बिसवाल ने आज जशपुर परियोजना के तपकरा, कुनकुरी परियोजना के डुगडुगिया, दुलदुला परियोजना के खटंगा आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण किया और और पोषण पखवाड़ा की विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने पोषण पखवाड़ा की 6 थीमों पर हितग्राहियों से चर्चा की और उन्हें अपने बच्चों को रोज आंगनबाड़ी केन्द्रों में भेजने की सलाह दी। उन्होंने रेडी टू ईट फूड का हितग्राही को कैसे उपभोग करना है इसकी भी जानकारी प्रदान किए। निरीक्षण के दौरान परियोजना अधिकारी जशपुर योगेश भगत और जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्री चंद्रशेखर यादव उपस्थित रहे।
विदित हो कि आज 20 फरवरी 2026 को पोषण पखवाड़ा की गतिविधियों के अवलोकन के लिए राज्य स्तरीय प्रशिक्षण संस्थान रायपुर के उप संचालक श्री अवनि बिसवाल का जशपुर जिले में आगमन हुआ है।




















