प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामले में प्रभावित परिजन हेतु 08 लाख की राशि स्वीकृत

जशपुरनगर, 29 अप्रैल 2026/कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजनों को आर.बी.सी. 6-4 के तहत कुल 08 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है।
        दुलदुला तहसील अंतर्गत ग्राम बांसपतरा निवासी स्व. पायल सिंह का कुंआ के पानी में डूबने से 19 सितम्बर को मृत्यु हो गई थी। मृतक के निकटतम वारिस उनके पिता गोवर्धन के लिए 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
       इसी प्रकार बगीचा तहसील अंतर्गत ग्राम सरबकोम्बो़ निवासी स्व. अपोलिना एक्का का हवा पानी आने से पेड़ का डगाल गिरने से 02 जुलाई 2024 को मृत्यु हो गई थी। मृतिका के निकटतम वारिस उनके पति सिलास एक्का हेतु 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
        जिला प्रशासन द्वारा प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों को त्वरित राहत पहुंचाने के लिए आर.बी.सी. 6-4 के तहत आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment