जशपुर, 14 मई 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित सुशासन तिहार के अंतर्गत जिले के विभिन्न विकासखंडों में जिला स्तरीय सुशासन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में ग्राम चोंगरी बाहर में आयोजित सुशासन शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 4 बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार एवं 8 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों ने बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए स्वस्थ मातृत्व और बाल संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। शिविर में उपस्थित ग्रामीणों ने भी इस पहल की सराहना की।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती हीरामती पैंकरा, जनपद पंचायत कांसाबेल की अध्यक्ष श्रीमती सरिता भगत, जनपद पंचायत कांसाबेल के उपाध्यक्ष श्री प्रमोद गुप्ता, श्री दिनेश प्रसाद, श्री रवि यादव, श्री सरोज आपट, बीडीसी श्रीमती रश्मि चौहान, श्री मोतीलाल भगत, पूर्व जनपद अध्यक्ष श्री संजय सिंह, श्री नंदलाल यादव, श्री परशु चक्रेश, श्री रामपुकार रवानी सहित महिला एवं बाल विकास विभाग से परियोजना अधिकारी श्री योगेश भगत एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।