अनुसूचित जाति प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति: अस्वच्छ व्यवसाय प्रमाण पत्र अब ऑनलाइन बनेगा ,कक्षा 1 से 10वीं तक के विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ, स्कूलों को प्रचार-प्रसार के निर्देश

जशपुर, 16 मई 2026/ जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय जशपुर ने केंद्र प्रवर्तित अनुसूचित जाति प्री-मैट्रिक योजनांतर्गत अस्वच्छ व्यवसाय छात्रवृत्ति के लिए आवश्यक अस्वच्छ व्यवसाय प्रमाण पत्र अब ऑनलाइन जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

       संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय नवा रायपुर के निर्देशानुसार Component-II के तहत कक्षा 1 से 10वीं तक के अनुसूचित जाति एवं अन्य वर्ग के विद्यार्थियों को यह सुविधा मिलेगी। CHIPS द्वारा प्रमाण पत्र तैयार कर LIVE कर दिया गया है।

अब अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार कार्यालय के लोक सेवा केंद्र से जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र की तरह अस्वच्छ व्यवसाय प्रमाण पत्र भी ऑनलाइन बनवाया जा सकेगा। इसके लिए 10 रुपए के स्टाम्प पर शपथ पत्र के साथ आवेदन में सरपंच, पार्षद व पटवारी के हस्ताक्षर कराना होगा।

सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारी, प्राचार्य, प्रधानपाठक प्राथमिक, मिडिल, हाई, हायर सेकेंडरी शासकीय, अशासकीय स्कूल जशपुर को निर्देशित किया गया है कि वे अपने विकासखंड के स्कूलों में अस्वच्छ व्यवसाय में कार्यरत परिवार के कक्षा 1 से 10वीं तक के विद्यार्थियों के प्रमाण पत्र ऑनलाइन बनवाने हेतु प्रचार-प्रसार करें। इससे अधिक से अधिक पात्र विद्यार्थी प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति से लाभान्वित हो सकें।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment