मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना: कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु परीक्षा 26 जुलाई को

जशपुरनगर 20 मई 2026/ आदिम जाति कल्याण विभाग जशपुर द्वारा मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है। इस योजना का उददेश्य अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति वर्ग के ग्रामीण प्रतिभावान छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना, बेहतर कैरियर चयन का अवसर देना और बहुमुखी व्यक्तित्व विकास करना। इसके तहत चयनित उत्कृष्ट निजी आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं में प्रवेश कराया जाता है। कक्षा 12वीं तक सम्पूर्ण शुल्क विभाग द्वारा वहन’ किया जाता है।
         इस योजनांतर्गत्् अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति वर्ग के वे विद्यार्थी जो छत्तीसगढ़ का मूल निवासी हो, मान्यता प्राप्त शाला में कक्षा 5वीं में अध्ययनरत हो, कक्षा चौथी में 80 प्रतिशत से अधिक अंक या समकक्ष ग्रेड प्राप्त किया हो, पालक की सभी स्रोतों से वार्षिक आय 2.50 लाख से अधिक न हो। ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत तथा नगर पंचायत क्षेत्र के विद्यालय में अध्ययनरत हो पात्र होगें एवं नगर पालिका तथा नगर निगम क्षेत्र के विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थी पात्र नहीं होंगे।
           प्रवेश हेतु परीक्षा 26 जुलाई 2026 रविवार को दोपहर 12.00 से 02.00 बजे तक जिला मुख्यालय में होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 20 जून .2026 निर्धारित है। इच्छुक विद्यार्थी संबंधित शाला प्रमुख के माध्यम से विकासखंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में आवेदन जमा कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, जशपुर के कार्यालय में कार्यालयीन समय पर संपर्क करें। विस्तृत विवरण विभागीय वेबसाइट www.tribal.cg.gov.in पर उपलब्ध है।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment