जशपुर: गेड़ई शिविर में हितग्राहियों को मिली पीएम आवास की चाबी, किसानों को वितरित किए गए किसान किताब कार्ड और राशन कार्ड

जशपुर, 21 मई 2026। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai के नेतृत्व में जिले में सुशासन तिहार अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसी क्रम में मनोरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत रेमने के ग्राम गेड़ई में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में छत्तीसगढ़ शासन के विभिन्न विभागों द्वारा आमजन को संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई तथा ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। जिला स्तरीय अधिकारियों ने आसपास के 15 ग्राम पंचायतों से पहुंचे ग्रामीणों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की।

सुशासन तिहार शिविर में कुल 165 आवेदन प्राप्त हुए, जिनके निराकरण की प्रक्रिया प्रारंभ की गई। शिविर में पात्र हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास की चाबी सौंपी गई। राजस्व विभाग द्वारा बी-1 दस्तावेज वितरित किए गए, जबकि कृषि विभाग द्वारा किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) एवं किसान किताब कार्ड प्रदान किए गए।

वन विभाग द्वारा पौधों का वितरण किया गया तथा उद्यान विभाग ने ग्रामीणों को फलदार पौधे उपलब्ध कराए। शिक्षा विभाग की ओर से छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कार प्रदान किए गए। साथ ही स्कूली बच्चों को जाति एवं निवास प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। खाद्य विभाग द्वारा पात्र हितग्राहियों को नए राशन कार्ड प्रदान किए गए।

इस अवसर पर जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रघुनाथ राम, तहसीलदार मनोरा श्रीमती नीतू भगत, कृषि विभाग अधिकारी गोविंद राम चौहान, मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्री रोशन बरियार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment