जशपुरनगर, 21 मई 2026। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र जशपुर द्वारा 25 मई 2026 को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। कैंप के माध्यम से निजी क्षेत्र की कंपनियों में कुल 110 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
जिला रोजगार अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्लेसमेंट कैंप 25 मई को प्रातः 11:00 बजे से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, जशपुर में आयोजित होगा। कैंप में Chaitanya India Fin Credit Pvt. Ltd. एवं Bombay Security Guard द्वारा भर्ती प्रक्रिया संपन्न की जाएगी।
उन्होंने बताया कि चैतन्य इंडिया फिन क्रेडिट प्रा. लि. में सीआरई ग्राहक संबंध अधिकारी के लिए महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों के 20 पद रिक्त हैं। वहीं बॉम्बे सिक्योरिटी गार्ड में पुरुष अभ्यर्थियों के लिए सुरक्षा गार्ड के 60 पद तथा सुपरवाइजर के 30 पदों पर भर्ती की जाएगी।
इच्छुक अभ्यर्थियों को पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड एवं पैन कार्ड के साथ निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित होने के लिए कहा गया है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र ने युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाकर रोजगार प्राप्त करने की अपील की है।