जशपुर: सुशासन तिहार 2026 के तहत टांगरडीह में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर, किसानों को मिले किसान क्रेडिट कार्ड और फलदार पौधे

जशपुर, 23 मई 2026। जशपुर जिले में सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत सभी 8 विकास खंडों की चिन्हांकित ग्राम पंचायतों में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 22 मई को बगीचा विकास खंड के ग्राम टांगरडीह में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया।

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं और मांगों से संबंधित आवेदनों का निराकरण किया गया। कृषि एवं उद्यानिकी विभाग की ओर से 25 किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) तथा 25 किसानों को आम, लीची एवं अमरूद के फलदार पौधों का वितरण किया गया।

बगीचा जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) श्री विनोद सिंह ने बताया कि शिविर में कुल 444 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 143 आवेदनों का निराकरण मौके पर ही कर दिया गया, जबकि शेष आवेदनों के निराकरण की प्रक्रिया प्राथमिकता के आधार पर जारी है। उन्होंने कहा कि सभी लंबित आवेदनों का गंभीरतापूर्वक परीक्षण कर शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।

सुशासन तिहार के तहत आयोजित इन शिविरों का उद्देश्य ग्रामीणों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment